वॉशिंगटन सुंदर की जगह उत्तराखंड के आयुष बडोनी वनडे टीम में शामिल, उनके गांव में जश्न का माहौल

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में आयुष बडोनी के भारतीय टीम में चयन होने से देवप्रयाग के सिलौड़ गांव में जश्न का माहौल है। वाशिंगटन सुंदर की जगह टीम में शामिल हुए 26 वर्षीय आयुष, जो दिल्ली रणजी और आईपीएल में लखनऊ जायंट्स के लिए खेलते हैं, को ग्रामीण युवाओं के लिए प्रेरणा मान रहे हैं। उनके इस प्रदर्शन से पूरे गांव में खुशी की लहर है।

Pride of Devbhoomi

नई टिहरी। देवप्रयाग विकासखंड के सिलौड़ गांव में सोमवार को खुशी का माहौल था। कारण यह कि गांव के एक होनहार क्रिकेटर ने भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी जगह बनाई थी। गांव के लोग इसे उन युवाओं के लिए प्रेरणा मान रहे हैं, जो मेहनत कर आगे बढ़ने का सपना देख रहे हैं।

खुशी से झूम उठे ग्रामीण

जब ग्रामीणों को पता चला कि गांव के आयुष बडोनी का चयन न्यूजीलैंड के विरुद्ध चल रही एक दिवसीय शृंखला में चोटिल वाशिंगटन सुंदर के स्थान पर हुआ है, वे खुशी से झूम उठे।

दिल्ली में रहता है पूरा परिवार

आयुष को पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम में जगह मिली है। 26 वर्षीय आयुष का परिवार दिल्ली में रहता है। उनके पिता विवेक बडोनी क्रिकेट कोच के अलावा एक प्रोफेशनल डाक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता भी हैं।

आइपीएल में लखनऊ ज्वाइंट्स की तरफ से हैं खेलते

आयुष दिल्ली की रणजी टीम में शामिल हैं। आइपीएल में वह लखनऊ ज्वाइंट्स की तरफ से खेलते हैं। आलराउंडर आयुष टी-20, वनडे सहित टेस्ट फारमैट में भी पारंगत हैं। कुछ समय पूर्व उन्होंने दोहरा शतक भी लगाया था।

दिखा चुके हैं दम

आयुष बडोनी ने घरेलू क्रिकेट से लेकर आईपीएल तक में अपनी प्रतिभा दिखाई है। वह दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। उनकी काफी तारीफ की जाती है। उनकी काबिलियत है कि वह मैच में जरूरत के हिसाब से गियर शिफ्ट कर सकते हैं। वह जरूरत के हिसाब से अटैकिंग एप्रोच अपना सकते हैं। निचले क्रम में आईपीएल में उनकी तूफानी पारी सभी ने देखी। कई मुश्किल मौकों पर उन्होंने लखनऊ सुपरजायंट्स को मुश्किल में से निकाला है।

Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment