बद्रीनाथ वन प्रभाग: तेजी से फैल रही निजमुला घाटी के गाड़ी गांव और गौणा गांव के पत्थरा टोक में लगी आग, हड़कंप

बद्रीनाथ वन प्रभाग की निजमुला घाटी के गाड़ी और गौणा गांव के पत्थरा टोक में भीषण आग तेजी से फैल रही है, जिससे हड़कंप मच गया है। वनकर्मी ग्रामीणों के साथ आग बुझाने में जुटे हैं। वहीं, लोअर औली और सुनील गांव के पास जंगल में लगी आग पर फायर सर्विस ज्योतिर्मठ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए काबू पा लिया है, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

Pride of Devbhoomi

बद्रीनाथ वन प्रभाग के निजमुला घाटी के गाड़ी गांव और गौणा गांव के पत्थरा टोक में आग लगी है आग तेजी से फ़ैल रही है।

बताया गया कि जंगल में आग लगने के बाद वन कर्मी ग्रामीणों के साथ मौके पर गए हैं। दूसरी ओर लोअर औली, सुनील गांव के समीप जंगल में आग लगी हुई है।

सूचना प्राप्त होते ही फायर सर्विस ज्योतिर्मठ की टीम तत्काल फायर टेंडर एवं एक मिनी हाई-प्रेशर वाहन के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर देखा गया कि आग सड़क के ऊपर जंगल क्षेत्र में लगी थी, जो कि सुनील गांव की ओर बढ़ रही थी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर यूनिट द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मिनी हाई-प्रेशर एवं फायर टेंडर की सहायता से आग पर काबू पाया गया तथा आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया।

Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment