Almora : फर्जी दस्तावेज बना संपत्ति हड़पने का आरोप, ननद पर प्राथमिकी दर्ज

अल्मोड़ा में एक महिला ने अपनी ननद पर फर्जी दस्तावेज बनाकर संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने ननद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि ननद ने उनके ससुर और पति की मृत्यु के बाद संपत्ति हड़पने के लिए फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Pride of Devbhoomi

 अल्मोड़ा: फर्जी दस्तावेज बना संपत्ति हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर अब कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने आरोपित ननद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उमा जोशी उर्फ जैनब खान नजीब भवन, मल्ला जोशी खोला ने पुलिस में तहरीर सौंपी है। कहना है कि उनका विवाह वर्ष 2022 में दानिश खान के साथ हुआ था। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनका पति नशे का आदि था, जिस कारण विवाह के बाद से ही पारिवारिक तनाव बना रहता था।

पीड़ित ने बताया कि 2014 को उनके ससुर का देहांत हो गया था। बताया कि ससुर की मौत डा. सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में हुई थी। बताया कि ससुर की मृत्यु के बाद ननद रुबिना खान ने संपत्ति हड़पने के लिए फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बना दिया।

पीड़ित ने कहा कि ननद द्वारा छल-कपट एवं फर्जी दस्तावेजों के माध्यम वैधानिक संपत्ति हड़पने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित ने बताया कि उनके पति दानिश की मृत्यु भी वर्ष 2022 में हो चुकी है।

बताया कि मौत के बाद ननद ने उनके पति की संपत्ति हड़पने के उद्देश्य से पति का भी फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर उनके ही विरुद्ध झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया।

पीड़ित ने मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित ननद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment