देहरादून. अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में VIP के नाम को लेकर चल रही सियासत पर आज प्रदेशभर से लोग देहरादून पहुंचे. अलग-अलग संगठन से जुड़े लोगों ने देहरादून के परेड ग्राउंड से सीएम आवास की तरफ कूच किया. इस पूरे मामले की सीबीआई जांच, वीआइपी का नाम और जितनी शंकाएं उठ रही हैं, उसकी जांच करवाने को लेकर उत्तराखंड महिला मंच के बुलावे पर प्रदर्शन किया जा रहा है. प्रोटेस्ट को उत्तराखंड क्रांति दल, कांग्रेस और विभिन्न संगठन अपना समर्थन दे रहे हैं. हालांकि दिलचस्प बात ये है कि प्रोटेस्ट के तरीके अलग-अलग हैं. किन्नर भी मामले में न्याय के लिए सामने आए हैं. दूसरी तरफ कुछ लोग मटकी लेकर प्रदर्शन करने पहुंच गए हैं, जिसमें मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू के बिहार की महिलाओं को लेकर दिए विवादित बयान का जिक्र है. 25 हजार रुपए, साहू जैसे स्लोगन मटकी पर लिखे गए हैं. पूरे मामले पर प्रदर्शनकारी नाराजगी जता रहे हैं.
प्रीतम सिंह का आरोप, “सरकार आरोपियों को बचा रही”
अंकिता हत्याकांड में प्रदेश सरकार पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने सेलाकुई मुख्य बाजार में कैंडल मार्च निकाला. चकराता विधायक और पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आर्येन्द्र शर्मा की अगुवाई में निकाले गए इस कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए. मार्च में शामिल प्रीतम सिंह ने कहा कि यह संकल्प कैंडल मार्च न सिर्फ एक श्रद्धांजलि है, बल्कि सत्ता के संरक्षण में पल रहे अपराध के खिलाफ जनप्रतिरोध का प्रतीक भी है. उन्होंने सरकार पर प्रकरण में नए खुलासों के बाद सामने आए तथाकथित वीआइपी को बचाने का आरोप लगाया. प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रकरण की देश की शीर्ष अदालत या उत्तराखंड हाईकोर्ट के जज की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग जनता कर रही है, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है.

अंकिता भंडारी हत्याकांड में हो रहे प्रदर्शन पर मंत्री सुबोध उनियाल का कहना है कि कुछ लोग सीबीआई जांच के नाम पर गुमराह कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जो ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है, उसको फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. सरकार का स्पष्ट मत है कि वो कोई भी कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगी. अंकिता हत्याकांड मामले में आज बीजेपी भी सड़कों पर उतरी. पार्टी ने कांग्रेस का पुतला फूंका. बीजेपी प्रदेशभर में प्रोटेस्ट आयोजित कर रही है. देहरादून महानगर कार्यालय में भी कार्यक्रम हुआ. यहां कांग्रेस पर अंकिता मामले में दुष्प्रचार का आरोप लगाया गया. बाद में लैंसडाउन चौक पर पुतला जलाने का कार्यक्रम हुआ.
अंकिता भंडारी हत्याकांड वीआइपी प्रकरण को लेकर कांग्रेस लगातार हमलावर है. हरिद्वार में सीबीआई जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने बड़ा पैदल मार्च निकाला. इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व सीएम हरीश रावत भी शामिल हुए. हरीश रावत ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के कोर्ट की शरण लेकर सीबीआई जांच की मांग करने वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि क्या महेंद्र भट्ट सरकार को इतना लाचार बता रहे हैं कि सरकार एक नारी के सम्मान के लिए कुछ नहीं कर सकती. अगर सरकार ऐसा कहती है तो हम जरूर विचार करेंगे. शिव मूर्ति चौक से हर की पैड़ी तक निकाली गई पैदल यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हाईकोर्ट के जज की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग की.
कांग्रेस ने बनाया टूलकिट : बीजेपी
उत्तराखंड में अंकिता भंडारी मामले को लेकर बीजेपी भी अब सामने आ गई है, बीजेपी ने आज प्रदेश भर में अंकिता भंडारी मामले को लेकर विपक्षी दलों की तरफ से किए जा रहे प्रोटेस्ट का जवाब दिया. कांग्रेस पार्टी का पुतला जलाते हुए बीजेपी ने कहा कि पूरे मामले में अंकिता की आत्मा को ठेस पहुंचाने का काम कांग्रेस पार्टी कर रही है. शुरुआत से इस मामले को यूकेडी ने उठाया जिसे अब कांग्रेस और समाजवादी पार्टी भी कूदते हुए टूलकिट की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं. देहरादून के लैंसडाउन चौक पर बीजेपी महानगर कार्यालय की तरफ से कांग्रेस पार्टी के विरोध में पुतला जलाया गया, जिसे बीजेपी की महिला और यूथ विंग ने समर्थन दिया.

सरिता आर्या के आवास पर कांग्रेस की नारेबाजी
अंकिता भंडारी हत्या का मामला कुमाऊं में तूल पकड़ने लगा है. नैनीताल में महिला कांग्रेस ने सरिता आर्या के आवास पर जमकर नारेबाजी की है और अंकिता भंडारी पर अपना पक्ष रखने की मांग की है. महिला कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता नैनीताल क्लब, जहां सरिता आर्या ने आवास बनाया है, वहां पहुंचे और प्रदर्शन किया. इन लोगों ने मांग की है कि सीबीआई जांच पूरे मामले की हो और बीजेपी महिला नेताओं को अपना पक्ष रखना चाहिए.

बीजेपी क्यों कर रही प्रदर्शन
जोशीमठ के मुख्य चौराहे पर आज भाजपा नगर मंडल की ओर से कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की. भाजपा की मुख्य मांग है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में यदि कांग्रेस के पास कोई पुख्ता सबूत हैं, तो उन्हें इधर-उधर बयानबाजी करने के बजाय सीधे न्यायालय में पेश करना चाहिए.

हरिद्वार में भी भाजपा का प्रदर्शन
हरिद्वार में भी भाजपा का प्रोटेस्ट देखने को मिला है. यहां कांग्रेस के विरोध प्रदर्शनों के जवाब में भाजपा ने भी प्रदर्शन किया. चंद्राचार्य चौक पर इकट्ठा हुए भाजपाइयों ने नारेबाजी कर कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगाया. अंकिता भंडारी वीआइपी प्रकरण को लेकर दोनों पार्टियां आमने-सामने आ गई हैं.

ऋतु खंडूरी के आवास का घेराव
अंकिता हत्याकांड मामले को लेकर कांग्रेस का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है. रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी के कोटद्वार स्थित आवास का घेराव करने का प्रयास किया. विरोध करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता जैसे ही घमंडपुर के पास पहुंचे, पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अंकिता हत्याकांड में अब तक न्याय नहीं मिला है, इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच जरूरी है. कांग्रेस ने द्वारीखाल में भी जुलूस निकालकर अपना आक्रोश जताया. हाथों में तख्तियां और नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने सरकार पर आरोप लगाए कि वह दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है.

अल्मोड़ा में कांग्रेस की आक्रोश रैली
अल्मोड़ा के द्वाराहाट में कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन हुआ. पार्टी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड के विरोध में आक्रोश रैली निकालकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. कथित वीआइपी के ऊपर भी कार्रवाई की मांग की गई.