Chakrata Murder: फोन पर बात कर रहे ग्रामीण को अचानक मारी गोली, पुलिस को बिना बताए कर दिया अंतिम संस्कार

Chakrata Murder Case देहरादून के चकराता तहसील में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के पुत्र की शिकायत पर नायब तहसीलदार ने एक नामजद आरोपी और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Pride of Devbhoomi

 विकासनगर। Chakrata Murder Case देहरादून जनपद के तहसील चकराता के ग्राम मशक निवासी एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हैरानी की बात यह रही कि घटना की जानकारी पुलिस को दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर नायब तहसीलदार ने एक नामजद आरोपित और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक के पुत्र परशुराम पुत्र स्व. मदी ने तहरीर देकर बताया कि 10 जनवरी 2026 की शाम करीब चार बजे उसके पिता मदी पुत्र केसरु सायं खरोड़ा से छानी कुमरावा की ओर लौट रहे थे। इस दौरान वह मोबाइल फोन पर अपनी पुत्री अनीता से बात कर रहे थे। रास्ते में थकान के चलते वह बैठ गए।

आरोप है कि उसी समय ग्राम हरटाड़ निवासी नीता राम मौके पर पहुंचा और बंदूक से मदी पर फायरिंग कर दी। पहली गोली उनके पैर में लगी, जबकि दूसरी गोली सीने में जा लगी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

परिवार को घटना की वास्तविक जानकारी न होने के कारण शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बाद में मामले की जानकारी मिलने पर परशुराम ने नायब तहसीलदार को तहरीर दी, जिसके आधार पर एक आरोपित को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment