Cyber Crime: वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर ठगे 6.97 लाख रुपये, मुनाफे का लालच पड़ा महंगा

देहरादून में साइबर अपराध का मामला सामने आया है, जिसमें वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर एक व्यक्ति से 6.97 लाख रुपये की ठगी की गई। पीड़ित को मुनाफे का लालच दिया गया, जो कि महंगा साबित हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है और लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने की सलाह दी जा रही है।

Pride of Devbhoomi

देहरादून। साइबर ठगों ने दून के एक व्यक्ति को वर्क फ्राम होम का झांसा देकर उनसे 6.97 लाख रुपये की ठगी कर दी। इस मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी तहरीर में प्रदीप कुमार निवासी टर्नर रोड ने बताया कि 30 अक्टूबर को उनके मोबाइल पर टेलीग्राम के माध्यम से नेहा शर्मा ने वर्क फ्राम होम का मैसेज भेजा। इसमें गूगल के माध्यम से कुछ प्रतिष्ठानों को 5 स्टार रेटिंग व व गूगल रिव्यू देने की बात कही गई।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्हें एक ग्रुप में जोड़ा गया जिसमें वर्क फ्राम होम से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जा रही थी। वह मुनाफा कमाने के लालच में आ गए। 31 अक्टूबर को स्मिता नामक युवती ने खुद को गूगल का कर्मचारी बताया और उनसे टास्क देकर निवेश करवाना शुरू कर दिया।

मुनाफा होने पर उनसे मोटी रकम लगाई गई और 6.97 लाख निवेश करने के बाद उन्हें ग्रुप से बाहर कर दिया। पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिन खातों में रकम गई है, उनका पता कराया जा रहा है।

Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment