Dehradun News: मनरेगा का नाम बदलने के प्रस्ताव का कांग्रेस ने किया विरोध

Pride of Devbhoomi

मसूरी। मनरेगा का नाम बदलकर वीबी-जी राम-जी करने का कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया है। लाइब्रेरी चौक पर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महात्मा गांधी को मनरेगा से जानबूझकर हटाने का कुत्सित प्रयास कर रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कांग्रेस शहर अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने लाइब्रेरी चौक महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और भाजपा पर महात्मा गांधी के नाम को हटाकर नया नाम रखने का आरोप लगाया है। शहर अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस सरकार की ओर से शुरू की गई महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून की जगह भाजपा सरकार विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण बिल 2025 ला रही है लेकिन योजना से महात्मा गांधी का नाम भाजपा सरकार ने गायब कर दिया है।

कहा भाजपा सरकार महात्मा गांधी को नहीं मानती है, इसलिए योजना से उनका नाम हटाया गया है। कहा भाजपा सरकार के इस फैसले का कांग्रेस जमकर विरोध करेगी। इस मौके पर पीसीसी सदस्य उपेंद्र थापली, मनीष गौनियाल, राजेश मल्ल, मेघ सिंह कंडारी, महेश चंद, मुकेश जुयाल, नागेन्द्र उनियाल, जगपाल गुसाईं, तेजपाल रौथाण, गौरव गुप्ता, प्रशांत खंडूड़ी, नाजीम, महिमानंद, राजीव रावत आदि मौजूद रहे।

 

Contents
मसूरी। मनरेगा का नाम बदलकर वीबी-जी राम-जी करने का कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया है। लाइब्रेरी चौक पर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महात्मा गांधी को मनरेगा से जानबूझकर हटाने का कुत्सित प्रयास कर रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस शहर अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने लाइब्रेरी चौक महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और भाजपा पर महात्मा गांधी के नाम को हटाकर नया नाम रखने का आरोप लगाया है। शहर अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस सरकार की ओर से शुरू की गई महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून की जगह भाजपा सरकार विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण बिल 2025 ला रही है लेकिन योजना से महात्मा गांधी का नाम भाजपा सरकार ने गायब कर दिया है।कहा भाजपा सरकार महात्मा गांधी को नहीं मानती है, इसलिए योजना से उनका नाम हटाया गया है। कहा भाजपा सरकार के इस फैसले का कांग्रेस जमकर विरोध करेगी। इस मौके पर पीसीसी सदस्य उपेंद्र थापली, मनीष गौनियाल, राजेश मल्ल, मेघ सिंह कंडारी, महेश चंद, मुकेश जुयाल, नागेन्द्र उनियाल, जगपाल गुसाईं, तेजपाल रौथाण, गौरव गुप्ता, प्रशांत खंडूड़ी, नाजीम, महिमानंद, राजीव रावत आदि मौजूद रहे।
Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment