Kashipur: विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने किया विकास कार्यों का शिलान्यास, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Kashipur: MLA Trilok Singh Cheema laid the foundation stone for development works and listened to the problems of the villagers.

Pride of Devbhoomi

काशीपुर के गढ़ीइंद्रजीत में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने संवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान करीब 14 लाख की राशि से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया। सोमवार को गढ़ीइंद्रजीत के शिव मंदिर समीप आयोजित कार्यक्रम में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और जल्द शिकायतों का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। वहीं, करीब 14 लाख से ग्राम भोगपुर और गढ़ीइंद्रजीत आदि ग्रामों में श्मशान घाट बिल्डिंग निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान ग्राम प्रधान अजय पाल ने क्षेत्रवासियों की ओर से जलजीवन मिशन का कार्य धीमी गति से होने की शिकायत की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़कें खोद दी गई है, लेकिन अभी तक लाइन नहीं डाली गई है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं, हेडओवर टैंड की अभी तक हैंडओवर नहीं किया गया है। इसके अलावा ग्रामीणों ने बिजली, सड़क व अन्य समस्याओं को रखा, जिसमें से अधिकतर का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा सहित क्षेत्र के अन्य लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment