Nainital News: सुहाना मौसम और नैनीताल… वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़, सरोवर नगरी में रौनक

नैनीताल में वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ रही, जिससे सरोवर नगरी गुलजार रही। तीन दिनों में नौ हजार से अधिक पर्यटक आए, जिनमें दिल्ली एनसीआर और उत्तर प्रदेश के शहरों से आने वाले अधिक थे। स्नोव्यू, चिड़ियाघर, और नैनी झील जैसे पर्यटन स्थल पर्यटकों से भरे रहे। वाहनों के दबाव के कारण मालरोड पर जाम की स्थिति बनी रही। मौसम सुहावना बना रहा, और आने वाले दिनों में सुधार की संभावना है।

Pride of Devbhoomi

 नैनीताल। सरोवर नगरी वीकेंड पर सैलानियों के से गुलजार रही। तीन दिन में नौ हजार से अधिक सैलानियों ने नगर भ्रमण किया। रविवार को डे विजिट पर आने वाले सैलानियों की आमद सर्वाधिक रही। इस वीकेंड पर सर्वाधिक सैलानियों की आमद दिल्ली−एनसीआर से रही, जबकि उत्तर प्रदेश के महानगरों से बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे।

बंगाली व गुजराती पर्यटक का पहुंचना भी जारी रहा। सैलानियों की आमद बढ़ने से नगर के आंतरिक पर्यटन स्थल स्नोव्यू, चिड़ियाघर, हिमालय दर्शन, वॉटरफॉल व केव गार्डन सैलानियों से पटे नजर आए और नैनी झील में नौकायन करने वाले सैलानियों का तांता लगा रहा। मालरोड में भी खासी चहल पहल रही। वाहनों का दबाव बढ़ने से मालरोड व तल्लीताल डांठ क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी रही।

सुहावना बना रहा मौसम

नैनीताल। नगर का मौसम हल्के बादलों के साथ सुहावना बना रहा। हल्की धूप पूरे दिन खिली रही। मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। जिस कारण बादलों का आना जारी है। सोमवार से मौसम में सुधार आने की संभावना है। मगर मैदानी भागों में कोहरा छाए रहने का क्रम जारी रहेगा और ठंड में बढ़ोतरी होगी। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment