Snowfall Alert: उत्तराखंड में आज भी बर्फबारी के आसार, इन दो जिलों में भीषण शीत दिवस की चेतावनी

उत्तराखंड की ऊंची चोटियों पर आखिरकार बर्फबारी शुरू हो गई है, जिसमें केदारनाथ, बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब शामिल हैं। मौसम विभाग ने आज भी हिमपात जारी रहने का अनुमान लगाया है। मैदानी इलाकों जैसे हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा और भीषण शीत दिवस की स्थिति रहने की संभावना है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Pride of Devbhoomi
Highlights
  • उत्तराखंड की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का सिलसिला शुरू
  • केदारनाथ, बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी
  • हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर में शीत दिवस का यलो अलर्ट

देहरादून। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शीतकाल में उत्तराखंड की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार शाम केदारनाथ, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शनिवार को भी ऊंची चोटियों पर हिमपात जारी रहने के आसार हैं। हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चंपावत,पौड़ी और देहरादून जनपदों के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं शीत दिवस की स्थिति बनी रह सकती है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment