काशीपुर में एक व्यक्ति ने दो प्रॉपर्टी डीलरों पर 10 एकड़ जमीन बेचने के नाम पर 1.15 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर लवजीत व जगजीत के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जसपुर खुर्द कृष्णा विला कॉलोनी, निकट शगुन गार्डन निवासी अक्षय भल्ला ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर सौंपी। इसमें कहा कि ग्राम सांडखेड़ा निवासी प्रॉपर्टी डीलर जगजीत सिंह व लवजीत सिंह ने एक दिसंबर 2020 को उसे 10 एकड़ खेती की जमीन ग्राम जैतपुर घोसी में दिखाकर बताया कि वे दोनों इस जमीन के मालिक हैं।
अक्षय भल्ला ने बताया कि लवजीत व जगजीत की इस बात पर विश्वास करके उसने जमीन का सौदा 40 लाख रुपये एकड़ के हिसाब से तय कर लिया। इसमें बयाना के रूप में उसने अपने घरवालों के केनरा बैंक के खाते से पांच नवंबर 2020 को 20 लाख रुपये और 11 नवंबर 2020 को 14 लाख रुपये जगजीत सिंह के आईसीआईसीआई बैंक के खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उसने अपनी फर्म गजराज ट्रैवल्स रिसॉर्ट्स के बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से तीन दिसंबर 2020 को पांच लाख, सात दिसंबर 2020 को 10 लाख रुपये जगजीत सिंह और अपनी ताई सीमा रानी के खाते से 19 दिसंबर 2020 को छह लाख रुपये लवजीत सिंह को चेक के माध्यम से दिए। 60 लाख रुपये नकद कुल एक करोड़ 15 लाख रुपये लवजीत सिंह व जगजीत सिंह को दिए। दोनों प्रापर्टी डीलरों ने उससे वादा किया कि तीन वर्षों में जमीन की रजिस्ट्री उसके नाम पर कराकर देंगे।
पीड़ित ने बताया कि दिसंबर 2024 में उसे जानकारी मिली की दोनों प्रापर्टी डीलरों ने जो जमीन अपनी बताई है उसका मालिक कोई अन्य व्यक्ति है। तब उसने ऑनलाइन खतौनी चेक कराई तो पता चला कि उस जमीन से लवजीत व जगजीत का कोई वास्ता नहीं है। आरोप है कि जब वह रुपये वापस लेने उनके घर गया तब पता चला कि लवजीत सिंह रुपये लेकर कनाडा भाग गया है। जगजीत सिंह से अपने रुपये वापस मांगे तो जगजीत सिंह ने उसके साथ अभद्रता की और कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी।
काशीपुर में एक व्यक्ति ने दो प्रॉपर्टी डीलरों पर 10 एकड़ जमीन बेचने के नाम पर 1.15 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर लवजीत व जगजीत के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।जसपुर खुर्द कृष्णा विला कॉलोनी, निकट शगुन गार्डन निवासी अक्षय भल्ला ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर सौंपी। इसमें कहा कि ग्राम सांडखेड़ा निवासी प्रॉपर्टी डीलर जगजीत सिंह व लवजीत सिंह ने एक दिसंबर 2020 को उसे 10 एकड़ खेती की जमीन ग्राम जैतपुर घोसी में दिखाकर बताया कि वे दोनों इस जमीन के मालिक हैं।अक्षय भल्ला ने बताया कि लवजीत व जगजीत की इस बात पर विश्वास करके उसने जमीन का सौदा 40 लाख रुपये एकड़ के हिसाब से तय कर लिया। इसमें बयाना के रूप में उसने अपने घरवालों के केनरा बैंक के खाते से पांच नवंबर 2020 को 20 लाख रुपये और 11 नवंबर 2020 को 14 लाख रुपये जगजीत सिंह के आईसीआईसीआई बैंक के खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उसने अपनी फर्म गजराज ट्रैवल्स रिसॉर्ट्स के बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से तीन दिसंबर 2020 को पांच लाख, सात दिसंबर 2020 को 10 लाख रुपये जगजीत सिंह और अपनी ताई सीमा रानी के खाते से 19 दिसंबर 2020 को छह लाख रुपये लवजीत सिंह को चेक के माध्यम से दिए। 60 लाख रुपये नकद कुल एक करोड़ 15 लाख रुपये लवजीत सिंह व जगजीत सिंह को दिए। दोनों प्रापर्टी डीलरों ने उससे वादा किया कि तीन वर्षों में जमीन की रजिस्ट्री उसके नाम पर कराकर देंगे।
पीड़ित ने बताया कि दिसंबर 2024 में उसे जानकारी मिली की दोनों प्रापर्टी डीलरों ने जो जमीन अपनी बताई है उसका मालिक कोई अन्य व्यक्ति है। तब उसने ऑनलाइन खतौनी चेक कराई तो पता चला कि उस जमीन से लवजीत व जगजीत का कोई वास्ता नहीं है। आरोप है कि जब वह रुपये वापस लेने उनके घर गया तब पता चला कि लवजीत सिंह रुपये लेकर कनाडा भाग गया है। जगजीत सिंह से अपने रुपये वापस मांगे तो जगजीत सिंह ने उसके साथ अभद्रता की और कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी।