Uttarakhand: पूर्व विधायक राजेश जुवांठा का निधन, कुछ दिनों से चल रहे थे बीमार

पुरोला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजेश जुवांठा का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह कुछ दिनों से बीमार थे। उन्होंने 2007 से 2012 तक पुरोला विधानसभा क्षेत्र की सेवा की। जुवांठा उत्तर प्रदेश की मुलायम सिंह यादव सरकार में पर्वतीय विकास मंत्री भी रहे। उनके निधन पर पुरोला व्यापार मंडल और अनेक सामाजिक संगठनों ने दुख व्यक्त किया है।

Pride of Devbhoomi

पुरोला (उत्तरकाशी) : पुरोला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजेश जुवांठा के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।

बीमारी के चलते मात्र 49 वर्ष की आयु में बीते रविवार रात्रि उनका दुखद निधन हो गया। उन्होंने वर्ष 2007 से 2012 तक पुरोला विधानसभा के विधायक के रूप में क्षेत्र की सेवा की। वह ईमानदारी, सरल व मिलनसार व्यक्तित्व के लिए पहचाने जाते थे।

वह स्व. बर्फिया लाल जुवांठा के जेष्ठ पुत्र थे। बर्फिया लाल जुवांठा ने भी पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के कई महत्वपूर्ण कार्य किए।

राजेश जुवांठा की माता शांति जुवांठा नगर पालिका विकासनगर से दो बार पालिकाध्यक्ष रह चुकी हैं। राजेश अपने पीछे पत्नी सहित एक पुत्र व पुत्री को छोड़ गए हैं। राजेश जुवांठा के निधन पर पुरोला व्यापार मंडल अनेक सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

 

Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment