Uttarakhand Board Exam 2026 की डेटशीट जारी: 21 फरवरी से 20 मार्च तक होंगी 10th-12th की परीक्षाएंउत्तराखंड बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का कार्यक्रम घोषित कर दिया है।

उत्तराखंड बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च तक चलेंगी। कुल 2,16,121 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिनमें 1,12,679 हाईस्कूल और 1,03,442 इंटरमीडिएट के हैं। प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी तक होंगी। परिणाम अप्रैल में आने की संभावना है।

Pride of Devbhoomi

रामनगर:  उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से आरंभ होकर 20 मार्च तक प्रात: दस बजे से अपरान्ह एक बजे तक होंगी।

इस बार इंटर की ड्राइंग एंड पेटिंग विषय व हाईस्कूल की हिंदुस्तानी संगीत के साथ परीक्षा की शुरूआत होगी। इंटर में 23 फरवरी व हाईस्कूल में 24 फरवरी को हिंदी विषय की परीक्षा होगी।1261 केंद्रों में परीक्षा आयोजित होगी।इसमें 156 संवेदनशील व छह अतिसंवेदनशील केंद्र हैं। परीक्षा परिणाम अप्रैल माह में घोषित हो सकता है।

मंगलवार को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव विनोद कुमार सिमल्टी परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि परीक्षा प्रातः दस बजे से अपराह्न एक बजे तक होगी। वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा में कुल 216121 परीक्षार्थियों ने हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए आवेदन किया है।

इसमें हाईस्कूल के लिए 112679 व इंटर में 103442 परीक्षार्थी पंजीकृत है। हाईस्कूल में 110573 संस्थागत व 2106 व्यक्तिगत एवं इंटर में 99345 संस्थागत व 4097 व्यक्तिगत परीक्षार्थी हैं।

प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 जनवरी से शुरू हो गई है, जो 15 फरवरी तक चलेगी। परीक्षा का समापन इंटर में 20 मार्च को संस्कृत, उर्दू व पंजाबी विषय के साथ होगा। जबकि हाईस्कूल में हिंदुस्तानी संगीत व व्यवसायिक ट्रेड विषयों के साथ संपन्न होगा।

इस बार परीक्षा पिछले साल की तुलना में देर में खत्म हो रही है। इस साल की परीक्षा में पिछले साल की तुलना में 7030 परीक्षार्थी घट गए हैं। इसमें हाईस्कूल में 946 व इंटर में 6084 परीक्षार्थी घटे हैं।वर्ष 2025 में बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से 11 मार्च तक हुई थी।

Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment