Uttarakhand Tourism: नैनीताल में पर्यटकों की बहार, तीन दिनों में पहुंचे 20 हजार सैलानी

नैनीताल में सप्ताहांत पर पर्यटकों की भारी भीड़ देखी गई, जिससे सरोवर नगरी की रौनक बरकरार रही। तीन दिनों में लगभग 20 हजार सैलानी पहुंचे, जिनमें एक दिवसीय भ्रमण करने वाले सर्वाधिक थे। स्नो व्यू, मालरोड और नैनी झील जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की चहलकदमी रही। होटल एसोसिएशन अध्यक्ष ने बताया कि 26 जनवरी के लंबे सप्ताहांत पर और अधिक पर्यटकों की आमद की उम्मीद है।

Pride of Devbhoomi

नैनीताल। सैलानियों की आमद बनी रहने से सरोवर नगरी की रौनक बरकरार है। रविवार को नगर के पर्यटन स्थलों में सैलानियों की आवाजाही पूरे दिन रही। एक दिनी भ्रमण पर आने वाले सैलानियों की संख्या सर्वाधिक रही। नगर में शुक्रवार व शनिवार से शुरु हुई सैलानियों की आमद रविवार को भी बनी रही।

वीकेंड पर नगर के समीपवर्ती पर्यटन स्थलों में ठहरने वाले सैलानी रविवार को नैनीताल पहुंचते हैं और शाम को अपने शहरों को लौट जाते हैं। तीन दिनों के दौरान लगभग 20 हजार पर्यटक यहां पहुंचे। इस बीच स्नो व्यू, हिमालय दर्शन, वॉटरफॉल, केव समेत अन्य पर्यटन स्थलों में सैलानियों की भारी भीड़ देखी गई।

मालरोड सैलानियों से पटी हुई नजर आई तो नौका विहार करने वालों का तांता लगा रहा। नयना देवी मंदिर, पाषाण देवी व हनुमागढ़ी मंदिर में पर्यटक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सैलानियों ने भोटिया बाजार, तिब्बती बाजार व बड़ा बाजार मालरोड स्थित दुकानों से जमकर खरीदारी की।

नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट के अनुसार थर्टी फर्स्ट पर सैलानियों की आमद कम रही, लेकिन वीकेंड पर पर्यटकों की आमद अधिक बढ़ी है। अब 26 जनवरी पर लम्बा वीकेंड आ रहा है। उस दौरान तीन दिवसीय अवकाश के चलते सैलानियों की आमद में अधिक रहने की उम्मीद है।

Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment