Uttarakhand Weather: आज उच्च हिमालय में बर्फबारी के आसार, मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का यलो अलर्ट

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में कोहरे का प्रकोप जारी है, जबकि चमोली में हल्की बर्फबारी से अच्छी बर्फबारी की उम्मीद जगी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरे का येलो अलर्ट है, जिससे राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

Pride of Devbhoomi
Highlights
  • चमोली में हल्की बर्फबारी से अच्छी बर्फबारी की उम्मीद
  • ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना
  • देहरादून सहित मैदानी इलाकों में कोहरे का येलो अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में कोहरा परेशान कर रहा है, लेकिन गुरुवार को चमोली में बदरीनाथ, हेमकुंड सहिब व नीती मलारी में हल्की बर्फबारी होने से उम्मीद जग गई है कि अब अगले कुछ दिन में अच्छी बर्फबारी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी होने और निचले क्षेत्र में वर्षा हो सकती है। देहरादून, हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं शुक्रवार को राज्‍य के अधिकतर इलाकों में मौसम खराब बना रहा है। राज्‍यभर में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है।

Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment