Uttarakhand Weather Today: मैदानी क्षेत्रों में बढ़ सकती है दुश्वारी, अगले तीन दिन घने कोहरे की चेतावनी

Uttarakhand Weather Forecast उत्तराखंड में अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, लेकिन मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की गई है। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून में धूप खिलने से तापमान में वृद्धि हुई है, जबकि ऊधम सिंह नगर में घने कोहरे के कारण शीत दिवस की स्थिति बनी हुई है। कोहरे के कारण हवाई सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

Pride of Devbhoomi

देहरादून: Uttarakhand Ka Mausam मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और कड़ाके की ठंड अभी और दुश्वारी बढ़ा सकती है। उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक मौसम शुष्क बना हुआ है। चटख धूप खिलने से पर्वतीय क्षेत्रों के साथ ही देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में पारे में इजाफा हुआ।

वहीं, ऊधमसिंह नगर व आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा दुश्वारी बढ़ा रहा है। मंगलवार को घने कोहरे के कारण ऊधमसिंह नगर में शीत दिवस की स्थिति रही। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे की चेतावनी दी है। खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घने को कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मंगलवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह हल्का कोहरा व धुंध छाई रही, लेकिन दिन में चटख धूप खिलने तापमान में भारी इजाफा हुआ। दून का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब साढ़े पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड किया गया। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में भी दिन का पारा सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

इसके विपरीत ऊधमसिंह नगर और आसपास के इलाकों में पारे में भारी गिरावट दर्ज की गई और घना कोहरा छाने के कारण शीत दिवस की स्थिति बनी। ऊधमसिंह नगर में दिन का तापमान सामान्य से साढ़े सात डिग्री सेल्सियस नीचे रिकार्ड किया गया।

वहीं, ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरे के कारण हवाई सेवाएं भी लगातार प्रभावित हो रही हैं। विभिन्न राज्यों से देहरादून आने वाली छह फ्लाइट मंगलवार को भी समय पर नहीं पहुंच सकीं।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है। तापमान भी सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं। जबकि, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में कहीं-कहीं घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। दून में कहीं-कहीं मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है।

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
देहरादून 25.9 8.4
ऊधम सिंह नगर 13.7 7.2
मुक्तेश्वर 19.4 6.4
नई टिहरी 19.6 7.0
TAGGED:
Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment