Uttarkashi : बारिश और बर्फबारी नहीं होने से जौनपुर के काश्तकार परेशान

Pride of Devbhoomi

नैनबाग (टिहरी)। बारिश और बर्फबारी नहीं होने से जौनपुर क्षेत्र के काश्तकार परेशान हैं। वे गेहूं, मटर, मसूर की फसलों की बुवाई नहीं कर पा रहे हैं। नैनबाग तहसील के ऐंदी, कोट, श्रीकोट, पंतवाड़ी, बांडासारी, जयद्वार, त्याड़ा आदि गांव खेती ऊंचाई वाले क्षेत्रों हैं। यहां के काश्तकार बागवानी, नगदी फसलों के साथ गेहूं, मटर, मसूर, गोभी, सेब, संतरा खुमानी, पुलम आदि का उत्पादन करते हैं।
जयद्वार गांव के शरण सिंह पंवार, चैन सिंह पंवार, ऐंदी के सुप्पा सिंह ने कहा कि समय पर बारिश और बर्फबारी नहीं होने से क्षेत्र के काश्तकार समय पर फसलों की बुवाई नहीं कर पा रहे हैं। खेतों से नमी पूरी तरह से गायब हो चुकी है जिससे सेब के ग्रोथ में कमी आ सकती है। दिसंबर में क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो जाती थी लेकिन आधा दिसंबर बीत चुका है।

समय कुछ और दिनों तक बारिश नहीं होने से किसानों की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है। क्षेत्र के ऊंचाई वाले स्थानों पर की जाने वाली खेती की सिंचाई के लिए काश्तकारों को बारिश पर निर्भर रहना पड़ता है। बारिश नहीं होने से पूरे क्षेत्र में सूखे की स्थिति बन गई है। काश्तकारों के समान आजीविका संकट खड़ा होने लगा है। उन्होंने सरकार से जौनपुर क्षेत्र को सूखा ग्रस्त घोषित करने की मांग उठाई है।

Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment