उत्तरकाशी। पुलिस अधिक्षक कमलेश उपाध्याय ने सेना सहित बॉर्डर रोड ऑर्गनाईनेशन, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल के अधिकारियों के साथ बैठक की। उसमें सीमा सुरक्षा सहित सीमावर्ती इलाकों में अवैध मादक पदार्थों और वन्य जीवों के अंगों की तस्करी को रोकने पर चर्चा की गई। साथ ही सेना की ओर से हर्षिल में स्थापित कम्यूनिटी रेडियो सेंटर के माध्यम से साइबर, महिला अपराध और अन्य सामाजिक अपराधों-कुरीतियों के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने की पहल पर भी बात की गई।
एसपी की ओर से सोमवार को सेना, आईटीबीपी, आईबी, बीआरओ केन्द्रीय और राज्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के गोष्ठी आयोजित कर बॉर्डर सुरक्षा को लेकर चर्चा की। इसमें बॉर्डर एरिया में सुरक्षा व्यवस्था, अवैध गतिविधियों और अपराध नियंत्रण रोक लगाने के लिए आपसी सामंजस्य की बात कही गई। पुलिस सेना और पैरामिलेट्री फोर्स के बीच बेहतर व प्रभावी समन्वय, सुरक्षा संबंधी इनपुट साझा करने को लेकर बातचीत की गयी। वाइब्रेंट विलेज जादूंग, नेलांग, धराली, हर्षिल, मुखवा, बगोरी, झाला, जसपुर, पुराली, सुक्की आदि के विकास और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विभिन्न बिंदुंओं पर चर्चा की गई। वहीं, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए संगठित कार्य करने के लिए आपसी समन्वय बनाने को भी कहा गया।

इस मौके पर लेफिटनेंट कर्नल टीजू थोमस, सहायक सेनानी मनोज सिंह राणा एमआर राठौर, कान्ति चन्द्रा, जनक सिंह पंवार, सुबोध रावत, रणवीर सिंह चौहान, दीपक रावत, भावना कैंथोला सुरेन्द्र सिंह, मनोज राणा, आशीष रावत, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।
उत्तरकाशी। पुलिस अधिक्षक कमलेश उपाध्याय ने सेना सहित बॉर्डर रोड ऑर्गनाईनेशन, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल के अधिकारियों के साथ बैठक की। उसमें सीमा सुरक्षा सहित सीमावर्ती इलाकों में अवैध मादक पदार्थों और वन्य जीवों के अंगों की तस्करी को रोकने पर चर्चा की गई। साथ ही सेना की ओर से हर्षिल में स्थापित कम्यूनिटी रेडियो सेंटर के माध्यम से साइबर, महिला अपराध और अन्य सामाजिक अपराधों-कुरीतियों के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने की पहल पर भी बात की गई।
एसपी की ओर से सोमवार को सेना, आईटीबीपी, आईबी, बीआरओ केन्द्रीय और राज्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के गोष्ठी आयोजित कर बॉर्डर सुरक्षा को लेकर चर्चा की। इसमें बॉर्डर एरिया में सुरक्षा व्यवस्था, अवैध गतिविधियों और अपराध नियंत्रण रोक लगाने के लिए आपसी सामंजस्य की बात कही गई। पुलिस सेना और पैरामिलेट्री फोर्स के बीच बेहतर व प्रभावी समन्वय, सुरक्षा संबंधी इनपुट साझा करने को लेकर बातचीत की गयी। वाइब्रेंट विलेज जादूंग, नेलांग, धराली, हर्षिल, मुखवा, बगोरी, झाला, जसपुर, पुराली, सुक्की आदि के विकास और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विभिन्न बिंदुंओं पर चर्चा की गई। वहीं, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए संगठित कार्य करने के लिए आपसी समन्वय बनाने को भी कहा गया।इस मौके पर लेफिटनेंट कर्नल टीजू थोमस, सहायक सेनानी मनोज सिंह राणा एमआर राठौर, कान्ति चन्द्रा, जनक सिंह पंवार, सुबोध रावत, रणवीर सिंह चौहान, दीपक रावत, भावना कैंथोला सुरेन्द्र सिंह, मनोज राणा, आशीष रावत, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।