देहरादून। अंकिता हत्याकांड को लेकर इंटरनेट मीडिया में प्रसारित वीडियो और कांग्रेस द्वारा इसे मुद्दा बनाए जाने के बाद शुक्रवार को सरकार ने इस संबंध में पक्ष रखा।
प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रकरण सामने आने के बाद सरकार ने त्वरित कार्रवाई की। आरोपितों को आजीवन कारावास की सजा हुई है।
न्यायालय ने भी एसआईटी जांच को सही ठहराया था। उन्होंने कहा कि इन दिनों इंटरनेट मीडिया में जो वीडियो चल रहे हैं, वे लोग आरोपों की विश्वसनीयता का प्रमाण दें। विश्वसनीय साक्ष्य मिलते हैं तो सरकार हर जांच के लिए तैयार है। साक्ष्य देने वालों को सरकार पूरी सुरक्षा देगी।