उत्तराखंड : बागेश्वर में 3.5 की तीव्रता का भूकंप, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

मंगलवार सुबह बागेश्वर में 3.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र बागेश्वर क्षेत्र में 10 किमी गहराई पर था। हल्के झटके महसूस होने पर लोग सतर्क हो गए, लेकिन कोई अफरा-तफरी नहीं मची। अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। प्रशासन स्थिति पर नजर रख रहा है और आपदा प्रबंधन अधिकारी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Pride of Devbhoomi

 बागेश्वर। जनपद में मंगलवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई।

भूकंप का केंद्र बागेश्वर क्षेत्र में 29.93 डिग्री उत्तरी अक्षांश एवं 80.07 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित रहा, जबकि इसकी गहराई 10 किमी बताई गई है। वहीं, दहशत के कारण लोग घरों से बाहर निकल आए।

जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं

भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग कुछ देर के लिए सतर्क हो गए। हालांकि, किसी प्रकार की अफरा-तफरी नहीं हुई। तहसीलों से प्राप्त सूचना के अनुसार समाचार लिखे जाने तक किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

प्रशासन रख रहा है स्थिति पर नजर

प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है। आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने आमजन से अपील की है कि वह सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन को सूचित करें।

10 दिसंबर को पिथौरागढ़ में आया था भूकंप

दस दिसंबर को उत्‍तराखंड के पिथौरागढ़ की धरती भूकंप के झटके से डोली उठी थी। धारचूला तहसील के चीन सीमा से लगी उच्च हिमालयी व्यास घाटी में सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया था।

Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment