देहरादून। गुरुवार को दिनभर छाए कोहरे का असर हवाई सेवाओं पर नजर आया। कोहरे के चलते कम दृश्यता होने के कारण विभिन्न शहरों से आने वाली 12 उड़ानें अपने निर्धारित समय पर एयरपोर्ट नहीं पहुंच पाई।
जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार इंडिगो की सुबह 7:55 बजे अहमदाबाद से आने वाली उड़ान तीन घंटे से भी अधिक देरी से सुबह 11.29 बजे एयरपोर्ट पहुंची।
वहीं सुबह 8:25 बजे इंडिगो की भुवनेश्वर से आने वाली उड़ान दोपहर 12.01 बजे पहुंची। इंडिगो की दिल्ली से सुबह 9 बजे आने वाली 10.24 बजे, इंडिगो की जयपुर से सुबह 9.45 पर आने वाली उड़ान सुबह 10.46 पर एयरपोर्ट पहुंची।
इसके अलावा एअर इंडिया की मुंबई से सुबह 9:55 बजे आने वाली उड़ान सुबह 10.41 बजे, एलाइन्स एयर की कूल्लू की सुबह 10:05 बजे आने वाली उड़ान सुबह 10.34 पर एयरपोर्ट पर उतरी।
इंडिगो की हैदराबाद से सुबह 11:10 बजे आने वाली उड़ान दोपहर 1:20 बजे एयरपोर्ट पहुंची। वहीं एयर इंडिया की दोपहर 3.05 बजे आने वाली उड़ान दोपहर बाद 3.49 बजे एयरपोर्ट पहुंची।
एयर इंडिया की शाम 4.10 बजे आने वाली उड़ान शाम 4.41 बजे एयरपोर्ट पहुंची। इंडिगो की शाम 5.05 बजे आने वाली पुणे की उड़ान शाम 5:30 बजे, इंडिगो की दिल्ली से शाम 5.55 पर आने वाली उड़ान शाम 6:35 और इंडिगो की मुंबई से शाम 6.20 पर आने वाली उड़ान शाम 6:40 बजे एयरपोर्ट पहुंची।