नैनीताल: नए साल की पूर्व संध्या यानी थर्टी फर्स्ट के जश्न के बाद भी सरोवर नगरी नैनीताल सैलानियों से गुलज़ार रहने वाली है. पर्यटन कारोबारियों के मुताबिक, जनवरी के पहले सप्ताह में ही शहर के करीब 70 प्रतिशत होटल और गेस्ट हाउस एडवांस में बुक हो चुके हैं. ठंड के मौसम, संभावित बर्फबारी और नैनीताल की प्राकृतिक खूबसूरती का लुत्फ उठाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक अभी से सरोवर नगरी का रुख कर रहे हैं.
पर्यटन से जुड़े लोगों का कहना है कि आमतौर पर नए साल के जश्न के बाद पर्यटकों की संख्या में थोड़ी गिरावट आती है, लेकिन इस बार स्थिति अलग नजर आ रही है. थर्टी फर्स्ट के बाद एक लंबा वीकेंड पड़ रहा है, जिससे पर्यटकों की आवाजाही लगातार बनी रहने की उम्मीद है. यही वजह है कि होटल व्यवसायियों को जनवरी की शुरुआत में भी अच्छा कारोबार होने की उम्मीद जताई है.
वर्किंग डेज में भी होटलों की अच्छी बुकिंग
होटल एसोसिएशन के अनुसार, इस बार वीकेंड के साथ-साथ वर्किंग डेज में भी होटल बुकिंग की स्थिति संतोषजनक बनी हुई है. दिल्ली, एनसीआर, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से आने वाले सैलानी जनवरी के पहले सप्ताह में नैनीताल को अपनी पसंदीदा डेस्टिनेशन के रूप में चुन रहे हैं. खासतौर पर कपल और फैमिली टूरिस्ट बड़ी संख्या में नैनीताल पहुंच रहे हैं, जिससे शहर में चहल-पहल बनी हुई है. होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि दिसंबर महीने में पर्यटन कारोबार को अच्छी गति मिली है और थर्टी फर्स्ट के बाद भी यही रफ्तार बने रहने की उम्मीद है.

उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर के बाद एक लंबा वीकेंड आ रहा है, जिसमें नैनीताल में भारी भीड़ देखने को मिल सकती है. उनका कहना है कि दिसंबर में शादी के सीजन के बाद नैनीताल में कपल सीजन शुरू हो जाता है, जिसके चलते हर साल इस दौरान पर्यटकों की संख्या में इजाफा होता है. उन्होंने बताया कि इस बार जनवरी के पहले सप्ताह के साथ-साथ आगे आने वाले वीकेंड्स की भी एडवांस बुकिंग हो चुकी है. इससे साफ संकेत मिलते हैं कि जनवरी महीने में भी पर्यटन कारोबार को अच्छी रफ्तार मिलने वाली है. होटल व्यवसायियों के साथ-साथ टूर-टैक्सी चालकों, रेस्टोरेंट संचालक और अन्य स्थानीय पर्यटन से जुड़े कारोबारी भी पर्यटकों की बढ़ती आमद से खुश नजर आ रहे हैं.
पर्यटक स्थलों में जमकर उमड़ रहे सैलानी
पर्यटकों के लिए नैनीताल इस मौसम में खास आकर्षण बना हुआ है. ठंडी हवाएं, कोहरे में लिपटी पहाड़ियां, नैनी झील का खूबसूरत नजारा और बर्फबारी की उम्मीद, और स्वच्छ आबोहवा सैलानियों को अपनी ओर खींच रही है. वहीं माल रोड, स्नो व्यू प्वाइंट, टिफिन टॉप और नैना देवी मंदिर जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी इन दिनों अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है. प्रशासन और पर्यटन विभाग भी बढ़ती भीड़ को देखते हुए तैयारियों में जुटा है. ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग और सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि सैलानियों को किसी तरह की परेशानी न हो.

स्थानीय कारोबारियों का मानना है कि यदि मौसम ने साथ दिया तो जनवरी का महीना भी नैनीताल के लिए पर्यटन के लिहाज से बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. यही वजह है कि नए साल के जश्न के बाद भी नैनीताल की रौनक बरकरार रहने वाली है. जनवरी के पहले हफ्ते में 70 प्रतिशत होटल बुकिंग इस बात का संकेत है कि सरोवर नगरी आने वाले दिनों में भी सैलानियों से गुलज़ार रहेगी और पर्यटन कारोबार को नई ऊर्जा मिलेगी.