देहरादून में 52 जोड़ों ने एक साथ लिए सात फेरे, आम से लेकर खास हुए शामिल

श्रीश्री बालाजी सेवा समिति ने देहरादून में 52 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न कराया। शिवाजी धर्मशाला से बारात निकलकर हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज मैदान पहुंची, जहां 52 जोड़ों ने सात फेरे लिए। राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने नवविवाहितों को आशीर्वाद दिया। यह समिति का 16वां आयोजन था, जिसमें अब तक 467 से अधिक कन्याओं का विवाह कराया जा चुका है।

Pride of Devbhoomi

 श्रीश्री बालाजी सेवा समिति की ओर से 52 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया। इस दौरान धार्मिक, सामाजिक व व्यापारिक संगठन से जुड़े लोगों ने शिरकत कर वर-वधू को अशीर्वाद दिया। सभी ने उनके सुखी जीवन की कामना की।

सामूहिक कन्या विवाह के लिए बीते शनिवार को शहर के विभिन्न क्षेत्र से होकर निकली 52 दूल्हों की बरात ने शिवाजी धर्मशाला में विश्राम किया। रविवार को बैंड बाजे के साथ लक्ष्मण चौक स्थित हिंदू नेशनल इंटर कालेज के मैदान में तक बरात निकाली गई। गेट पर दूल्हों का स्वागत किया गया।

मंगल गीत के बाद एक साथ 52 जोड़ों ने सात फेरे लिए। पूरे रस्म रिवाज के साथ शाम को विदा किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए समिति की ओर से किए जा रहे कार्यों को सराहा।

राजपुर रोड विधायक खजानदास, अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन अशोक अग्रवाल, कैंट विधायक सविता कपूर, दीपक सिंघल ने शिरकत की। समिति के अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि समिति की ओर से विवाह का यह 16वां समारोह था। अब तक समिति 467 से अधिक कन्याओं का विवाह करा चुकी है।

उन्होंने वर वधू के खुशी जीवन की कामना की। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष संजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, सचिव मनोज खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष चंद्रेश अरोड़ा, मीडिया प्रभारी मनमोहन लखेड़ा आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment