बुधवार देर शाम सवारियां लेकर एक वाहन थराली से हरिनगर लेटाल जा रहा था। इस बीच कुराड़ गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। स्थानीय संदीप देवरानी ने बताया कि वाहन सड़क से करीब 100 मीटर नीचे जा गिरा। वाहन में एक बच्ची समेत आठ लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस और डीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि घायलों को खाई से निकालकर आपातकालीन सेवा 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली भेजा गया।
हादसे में गम्मा राम (65), वस्परम (62), दिनेश (50), विजयपाल (24), दीपा (22), प्रेम कुमार (22), अमिषा देवी (20) पत्नी विजयराम, बबली (3) पुत्री दीपा घायल हो गए।
बुधवार देर शाम सवारियां लेकर एक वाहन थराली से हरिनगर लेटाल जा रहा था। इस बीच कुराड़ गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। स्थानीय संदीप देवरानी ने बताया कि वाहन सड़क से करीब 100 मीटर नीचे जा गिरा। वाहन में एक बच्ची समेत आठ लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस और डीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।थानाध्यक्ष ने बताया कि घायलों को खाई से निकालकर आपातकालीन सेवा 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली भेजा गया।सभी घायलों को तहसील प्रशासन, डीडीआरएफ एवं थाना थराली की मदद से खाई निकालकर सीएचसी थराली पहुंचाया गया। वहीं विजयपाल पुत्र बीरबल राम वाहन चालक, दिनेश राम पुत्र गोपाल राम की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।