Champawat : नेपाल सीमा पर लोगों जागरूक किया

Made people aware at Nepal border

Pride of Devbhoomi

टनकपुर (चंपावत)। पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने भारत-नेपाल सीमा पर शारदा बैराज के पास लोगों को नशा मुक्त, साइबर, डिजिटल अरेस्ट आदि से बचने के लिए जागरूक किया। रविवार को टीम ने बैराज के पास नेपाल के ब्रह्मदेव मंडी जाने वाले मार्ग पर यात्रियों, स्थानीय दुकानदारों और टैक्सी चालकों को एकत्र कर उन्हें जागरूक किया। टीम ने लोगों को उत्तराखंड पुलिस एप, यातायात नियम, गौरा शक्ति एप, नए कानूनों के संबंध में जागरूक किया। साथ ही सीमा क्षेत्र में संभावित अपराधों की रोकथाम के लिए सतर्क रहने, हनी ट्रैप, ऑनलाइन ठगी से बचाव और आपातकालीन टोल-फ्री नंबर 112, 108, 1098, 1090, 1930 आदि के उपयोग की जानकारी।

 

TAGGED:
Share This Article
Follow:
पंडित विराज कुमार शर्मा इस न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक हैं श्री विराज कुमार शर्मा ने लगभग 25 से अधिक वर्षों तक विभिन्न न्यूज पेपर्स के साथ कार्य किया है जैसे दैनिक आज शाह टाइम्स और मुख्यतः उन्होंने लगभग 24 वर्ष दैनिक जागरण के साथ कार्य किया है
Leave a comment